Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड में इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), default quality?

देहरादून: उत्तराखंड में सड़क हादसों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई में भी कमी आई है। इस स्थिति से नाराज होकर यातायात निदेशक ने प्रदेश के सभी जिला पुलिस कप्तानों को पत्र लिखकर सुधार के निर्देश दिए हैं।


यातायात निदेशालय के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में प्रदेश में सड़क हादसों में 3.31% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि चालान काटने की कार्रवाई में 7.63% की कमी आई है। सबसे चिंताजनक स्थिति देहरादून जिले की है, जहां 2023 की तुलना में 2024 में चालान काटने की कार्रवाई में 30% की कमी आई है।
दूसरी ओर, चमोली और हरिद्वार जिलों ने 2023 की तुलना में क्रमशः 18.61% और 18.74% अधिक चालान काटे हैं।
यातायात निदेशक ने सभी जिला पुलिस कप्तानों को निर्देश दिया है कि वे सड़क हादसों के कारणों का गहनता से अध्ययन करें और दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई हादसा प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई से रोका जा सकता था, तो संबंधित पुलिस अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›