Report by : Paras Bisht
Published at :
4 करोड रुपए का स्टोन क्रेशर समेत 6 करोड़ से अधिक संपत्ति प्रशासन ने कुर्क
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षाओं में भर्ती कराने के नाम पर करोड़ों की हेराफेरी करने वाले नटवरलाल नकल माफिया चंदन मनराल की संपत्ति कुर्क कर ली गई है।
इस संपूर्ण प्रकरण की जांच स्पेशल टास्क फोर्स देहरादून की ओर से की जा रही है। इस जांच में रामनगर पीरु मदारा का निवासी चंदन मनराल भी शामिल था। मनराल की कुर्की की गई संपत्ति में पीरुमदारा के सक्खनपुर गांव स्थित 4 करोड रुपए का स्टोन क्रेशर भी शामिल है। नकल माफिया की 6 करोड़ से अधिक संपत्ति को प्रशासन ने कुर्क कर लिया है। चंदन मनराल के पीरुमदारा क्षेत्र स्थित इस स्टोन क्रेशर पर ग्रामीणों ने लंबे समय से जनहित याचिका डाली हुई है।