Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी देहात में तीन क्लीनिक सीज, सात झोलाछाप क्लीनिक बंद कर भागे

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं, हल्दूचौड़ और बिंदुखत्ता क्षेत्र में अवैध क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई

हल्द्वानी। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को लालकुआं, हल्दूचौड़ और बिंदुखत्ता क्षेत्र में अवैध रूप से एलोपैथिक प्रैक्टिस करने पर तीन क्लीनिकों को सीज कर दिया। सात झोलाछाप क्लीनिक बंद कर नदारद हो गए।
एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत और प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश पाण्डे के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। हल्दूचौड़ मुख्य बाजार स्थित वीके क्लीनिक पर चिकित्सक इलक्ट्रो होम्योपैथिक की डिग्री के आधार पर एलोपैथिक प्रैक्टिस करते पाया गया। यहां एलोपैथिक दवाइयां भी मिलीं। संचालक पर 2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। गौला रोड पर मेडिकल स्टोर की आड़ में एलोपैथिक प्रैक्टिस की जा रही थी। लाइसेंस जिनके नाम पर है वह भी मौके पर नहीं मिलीं। न बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण किया जा रहा था। संचालक पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। बिन्दुखत्ता के संजयनगर में टिन शेड के नीचे क्लीनिक का संचालन किया जा रहा था। यहां भी काफी मात्रा में एलोपैथिक दवाएं पाई गईं। प्रैक्टिस से संबंधित कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाने पर संचालक पर 5000 रुपये जुर्माना लगाया गया। उक्त का पूर्व में भी चालान किया गया था। संचालक ने भविष्य में क्लीनिक संचालित नहीं करने का शपथ पत्र मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत किया था। तीनों क्लीनिक को सील कर दिया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement