Report by : CWN Desk
Published at :
घास काटते समय पत्थर की चपेट में आई महिला सरपंच, दर्दनाक मौत

हरिद्वार। कनखल क्षेत्र के आचार्यान मोहल्ले में सोमवार तड़के 30 वर्षीय सौरभ पुत्र स्वर्गीय अरुण शर्मा की मौत रेबीज से हो गई। जानकारी के अनुसार, तीन महीने पहले सौरभ को एक आवारा कुत्ते ने काट लिया था। मोहल्ले के लोगों और परिजनों ने उसे एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने की सलाह दी थी, लेकिन उसने टीका नहीं लगवाया।
करीब चार दिन पहले सौरभ की तबीयत अचानक बिगड़नी शुरू हुई। उसकी गर्दन में अकड़न आने लगी, लार टपकने लगी और वह पानी से डरने लगा। शुरू में किसी ने इसे कुत्ते के काटने से जुड़ा लक्षण नहीं समझा। हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बाद में उसे ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया, जहां जांच के बाद रेबीज की पुष्टि हुई।
एम्स के डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि अब इलाज संभव नहीं है क्योंकि वायरस पूरे शरीर में फैल चुका है। इस पर परिजन उसे घर ले आए। सोमवार तड़के उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद मोहल्ले में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने कुत्ते के काटने के बाद तुरंत एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने की अपील की है। विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर टीका लगवाने से इस घातक बीमारी से पूरी तरह बचाव संभव है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›