Connect with us

हरिद्वार

तनाव दूर करना है तो योग को अपनाना है जरूरी: एसएसपी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से पुलिस लाइन रोशनाबाद में चलाया योग शिविर

पुलिस बल के स्वास्थ्य को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार की पहल पर कराया गया योग शिविर का आयोजन

हरिद्वार। पुलिस की भागदौड़ की जिंदगी में समय निकालना बहुत मुश्किल रहता है जब पुलिस स्वस्थ रहेगी तो समाज भी सुरक्षित रहेगा। पुलिस बल के स्वास्थ्य को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार की पहल पर आज दिनांक 09/06/23 को उत्तराखंड संस्कृति विश्वविद्यालय के योगिक साइंस के छात्र सिद्धार्थ पांडे, सौरभ शर्मा, विख्यात राजपूत, कार्तिक श्रीवास्तव व इशांत शर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में वैदिक पूजा अर्चना के साथ किन्नरों का महासम्मेलन प्रारंभ

जिन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से योग करना चाहिए। इससे शरीर के साथ-साथ मन और मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि खास तौर पर पुलिस कर्मी जिस तनाव और भागदौड़ की जिंदगी जीते हैं, उसमें योग बहुत ही लाभदायक एवं महत्वपूर्ण है। योग शिविर में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। योगाभ्यास कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधिकारियों द्वारा उक्त चारों विद्यार्थियों के सफल आयोजन पर उन्हें भविष्य के लिए शुभकामना देते हुए सम्मानित किया गयाl

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में ज्वेलर्स शोरूम में डकैती डालने से पहले आश्रम में रुके थे बदमाश

उक्त अवसर पर एसपी क्राइम/ट्रैफिक रेखा यादव, एसपी देहात स्वप्न किशोर, सीओ लक्सर मनोज कुमार, सीओ रुड़की पल्लवी त्यागी, सीओ मंगलौर बहादुर सिंह चौहान, एएसपी/SHO रुड़की निहारिका तोमर, आर आई जितेंद्र जोशी व अन्य अधिकारी/ कर्मचारी व रिक्रूट महिला/पुरुष कांस्टेबल आदि मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement