Report by : CWN Desk
Published at :
आज देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

देहरादून। प्रदेश भर में आज भी खूब बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, टिहरी, पौड़ी जिले के अलावा अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 31 जुलाई तक सभी जिलों में तेज बारिश होने के आसार हैं। केंद्र की ओर से सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते प्रदेश भर में दुश्वारियां बढ़ गई हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश भर में सबसे अधिक बारिश मसूरी में हुई। यहां शनिवार को 53.4 एमएम बारिश हुई। जबकि सबसे कम बारिश पौड़ी में हुई, यहां दिन भर आठ एमएम बारिश हुई। दून में आज के तापमान की बात करें तो यहां 28 जुलाई को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›