Connect with us

उत्तराखण्ड

टिहरी के नौताड़ तोक, केदारनाथ मार्ग पर भीमबली और जागेश्वर में बादल फटा, भारी तबाही, देखिए वीडियो

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड के टिहरी में भिलंगना ब्लॉक के नौताड़ तोक में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। यहां एक व्यक्ति के गदेरे में बहने की सूचना है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि नौताड़ तोक में एक होटल बह गया। जिसमें होटल स्वामी भानु प्रसाद(50), उनकी पत्नी नीलम देवी(45) व पुत्र विपिन(28) लापता थे। रेस्क्यू अभियान के दौरान भानु और उनकी पत्नी नीलम का शव घटनास्थल से 100 मीटर दूरी पर बरामद कर लिया गया है। वहीं, लापता युवक  घायल अवस्था में मिला है। उधर, कई पशु भी भारी मलबे में दबे हैं।
घनसाली -तिलवाड़ा मोटर मार्ग पर मुयाल गांव गदेरे पर बना मोटर पुल बह गया है। देर शाम से भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। रात 9 बजे की लगभग मुयाल गांव का गदेरा उफान पर आने से  किमी आठ के समीप बना मोटर पुल आपदा की भेंट चढ़ गया है। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से बताया गया है कि घनसाली -तिलवाड़ा मोटर मार्ग पर मुयाल गांव के समीप बना पुल बह गया है। प्रशासन की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया है।
बुधवार देर रात केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी से भीमबली के बीच लिंचोली के पास बादल फटने से मंदाकिनी नदी का जलस्तर खतरे के निशाने से ऊपर बह रही है। सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने गौरीकुंड और सोनप्रयाग में होटल और लॉज के साथ ही बाजार को खाली करवा दिया है। तप्तकुंड और केदारनाथ पैदल मार्ग को करीब 25 मीटर हिस्सा बह गया है।
साथ ही तटवर्ती इलाकों को भी खाली कराया जा रहा है। वहीं टिहरी जिले के घनसाली में ग्राम पंचायत जखन्याली के नौताड़ तोक में बादल फटने से दंपती की मौत हो गई है, जबकि उनका बेटा मलबे में घायल अवस्था में मिल गया है। रुद्रप्रयाग एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि जंगलचट्टी से भीमबली के बीच लिंचोली में तेज बारिश से बादल फटा है, जिससे मंदाकिनी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। सुरक्षा को देखते हुए करीब 200 यात्रियों को भीमबली जीएमवीएन में रोका गया है। मौके पर बचाव दल तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि पैदल मार्ग पर जगह-जगह पहाड़ी से बोल्डर गिर गए हैं। 
रुद्रप्रयाग जिले में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण केदारनाथ के पैदल मार्ग पर भीम बाली के गधेरे में बादल फट गया है, जिस कारण भारी बोल्डर मलबा आने से पैदल मार्ग का करीब 30 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।
पैदल मार्ग पर प्रशासन द्वारा तत्काल आवाजाही बंद करा दी गई है। भीम बली में करीब 150 से 200 तीर्थ यात्री फंसे हैं। भारी मूसलाधार बारिश के बाद बादल फटने से हुआ भारी नुकसान हुआ है। वहीं गौरीकुंड में एक होटल भी बहाने की सूचना है। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। प्रशासन की टीम राहत बचाव कार्य मे जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  यूकेडी ने पुतला फूंक कैबिनेट मंत्री का विरोध किया
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement