Connect with us

हल्द्वानी

आज आनी थी बरात, प्रेमी ने दूल्हे को भेज दी दुल्हन की अश्लील वीडियो और फोटोग्राफ

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कोटद्वार के प्रेमी ने हल्द्वानी की प्रेमिका की शादी तोड़ी, प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी। कोटद्वार के एक युवक ने पूर्व प्रेमिका की शादी का रिश्ता तुड़वा दिया। दरअसल प्रेमी ने खुद तो प्रेमिका का यौन उत्पीड़न कर शादी नहीं की, लेकिन जब प्रेमिका का कहीं और रिश्ता तय हो गया तो उसके होने वाले दूल्हे को दुल्हन की अश्लील वीडियो और फोटो सेंड कर दी। इसे देख दूल्हे ने शादी तोड़ दी और 12 जून को आने वाली बरात नहीं आई। दुल्हन ने प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक रामपुर रोड क्षेत्र की एक युवती और कोटद्वार का अखिलेश देवरानी रुद्रपुर की एक कंपनी में काम करते थे। दोनों के बीच दोस्ती हुई और प्यार शादी की बातों तक पहुंच गया। आरोप है कि अखिलेश ने शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न किया। उसके कुछ पर्सनल फोटो व वीडियो बना लिए। बाद में शादी से इनकार कर दिया।
इस बीच रानीखेत निवासी एक युवक से उसका रिश्ता पक्का हो गया। 16 अप्रैल को सगाई हुई। इसके बाद से अखिलेश आए दिन मैसेज भेजकर धमकाने लगा। परिजनों ने बुलाया तो उसने लिखित में माफी मांगी। शादी की तारीख 12 जून तय हो गई। आरोप है कि अखिलेश ने अभिषेक शर्मा नाम की फेसबुक आईडी से छह जून को मंगेतर और उसके बड़े भाई को उनके अश्लील फोटो भेज दिए। इससे मंगेतर ने शादी तोड़ दी। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ में गूंजा हल्द्वानी के जीवन जोशी का नाम – पोलियो को मात देकर बनाई कला की अनोखी पहचान
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement