Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: मोतीचूर फ्लाईओवर पर खड़े पिकअप से टकराई बाइक, एक की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार के मोतीचूर फ्लाईओवर पर खड़े पिकअप से टकराई बाइक। हादसे में शिवदासपुर निवासी युवक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल। पुलिस जांच में जुटी।

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार के मोतीचूर फ्लाईओवर पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ पुल पर खड़े एक मैक्स पिकअप वाहन से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल टकरा गई। इस टक्कर में मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कुशाल निवासी शिवदासपुर तेलीवाला के रूप में हुई है। वह अपने साथी सिराज के साथ हरिद्वार की ओर जा रहा था। तभी मोतीचूर फ्लाईओवर पर पहले से खड़े एक पिकअप वाहन को बाइक सवार देख नहीं पाए और पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कुशाल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल सिराज को आनन-फानन में हरिद्वार के जिला अस्पताल (हरमिलाप) में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक कुशाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भिजवा दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना के बाद मैक्स पिकअप चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस फ्लाईओवर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार वाहन और चालक का पता लगाया जा सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement