Connect with us

उधमसिंह नगर

बाजपुर में ट्रक के टायर में हवा ज्यादा भरने से फटा, किशोर की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बाजपुर। हवा भरते समय ट्रक का टायर फटने से घायल किशोर की मौत हो गई।
केलाखेड़ा के फिदानगर निवासी फारुख (16) पुत्र इकबाल सोमवार को अपने घर के बाहर दुकान में एक ट्रक के टायर का पंक्चर ठीक कर रहा था। पंक्चर ठीक करने के बाद वह टायर में हवा भर रहा था। हवा अधिक होने के कारण टायर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया और फारुख करीब पांच फीट दूर जा गिरा। धमाके की आवाज सुनकर परिजन तुरंत बाहर आए। आनन-फानन में वे फारुख को इलाज के लिए काशीपुर के सरकारी अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। फारुख की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement