Connect with us

उत्तर प्रदेश

सड़क हादसे में दो महिला कांस्टेबल की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

डियूटी कर स्कूटी से लौट रही थी, गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से हुई दुर्घटना

मुरादाबाद। सोनकपुर थाने में तैनात दो महिला आरक्षी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शवों का पोस्टमार्टम बाद डीआइजी शलभ माथुर व एसएसपी हेमराज मीना ने पुलिस लाइन परिसर में गमगीन माहौल में दोनों शव को सलामी दी।
सोनकपुर थाना प्रभारी तेजवीर सिंह के मुताबिक महिला कांस्टेबल मीनू व सविता की ड्यूटी रविवार को बिलारी थाना क्षेत्र में थी। ड्यूटी के बाद दोनों महिला कांस्टेबल स्कूटी पर सवार होकर वापस सोनकपुर थाने लौट रही थीं। रविवार रात करीब गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से दो महिला कांस्टेबल की मौत हो गई। दोनों के शव रविवार को रात करीब 12 बजे बिलारी-सोनकपुर रोड पर पड़े मिले। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही थाना सोनकपुर प्रभारी मौके पर पहुंचे। दोनों महिला सिपाही मौके पर ही मृत्यु पर उनके शव का पंचनामा भरकर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दोनों मृतक महिला सिपाहियों की भर्ती 2 जून 2021 को हुई थी और 10 जनवरी 2022 को थाना सोनकपुर में ड्यूटी ज्वाइन की थी। एक मृतका मीनू पुत्री गुरदास निवासी ग्राम करीमनगर बनबोई थाना गुलावठी बुलंदशहर तथा दूसरी मृतका सविता पुत्री अर्जुन सिंह ग्राम नायसर थाना अरनिया जिला बुलंदशहर की निवासी थी। सड़क हादसे में दो महिला सिपाहियों की मौत हो जाने की खबर पर थाना सोनकपुर में शोक का माहौल छा गया। हादसे के लिए जिम्मेदार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ थाना सोनकपुर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Select Language

Advertisement