Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी जजफार्म में निर्माणाधीन मकान में पानी का छिड़काव करते समय करंट लगने से मजदूर की मौत

ऋषिकेश। पोलैंड नौकरी करने गए दो युवकों की बीच पर नहाने के दौरान मौत हो गई। पोलैंड पुलिस ने दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए है जिनको भारत लाने की तैयारी की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद से युवकों के स्वजनों का बुरा हाल है।
मूल रूप से जनपद टिहरी के रहने वाले और हाल निवासी 20 बीघा ऋषिकेश गली नंबर 3 के 24 वर्षीय दीपक सिंह राणा अप्रैल 2024 को नौकरी के लिए पोलैंड गए। वहां उनका दोस्त अनिकेत नेगी पिछले दो साल से नौकरी कर रहा था।
दूतावास की ओर से स्वजनों को मिली जानकारी के अनुसार, दोनों दोस्त बीते रविवार को नहाने के लिए बीच पर गए और एक के बाद एक दोनों बीच में डूब गए। मंगलवार को पोलैंड पुलिस ने दोनों युवकों के शव बरामद किए हैं और घटना की जानकारी भारतीय दूतावास को भेजी है। जिसके बाद दूतावास ने ऋषिकेश में स्वजन को इस हादसे की जानकारी दी। यह सूचना मिलने के बाद पूरे बीस बीघा क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोग लगातार दोनों युवकों के घर जाकर स्वजन को सांत्वना दे रहे हैं। बताया गया कि दोनों युवकों के शव पोलैंड से भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्वजन के मुताबिक दीपक सिंह राणा अपने घर में छोटा बेटा है, जबकि अनिकेत नेगी अपने घर में बड़ा बेटा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›