Connect with us

उत्तराखण्ड

16 अप्रैल को पिथौरागढ़ पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, गूंजी में रात्रि विश्राम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी बोले, सीमांत क्षेत्र में विकास योजनाओं का सर्वेक्षण करेंगे केंद्रीय मंत्री

देहरादून। प्रधानमंत्री मोदी के विजन वाइब्रेंट विलेज योजना को आगे बढ़ाने के क्रम में 16 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल पिथौरागढ़ पहुंच रहे हैं।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री सुरेश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान वे सीमांत क्षेत्र में विकास योजनाओं का सर्वेक्षण कर गूंजी गांव में रात्रि प्रवास करेंगे। उन्होंने कैलाश मानसरोवर के लिए 17 दिन की पैदल यात्रा को मात्र आधा किलोमीटर की यात्रा में बदलने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का भी धन्यवाद किया ।
प्रदेश प्रवक्ता श्री जोशी ने कहा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव का ही परिणाम है कि एक के बाद एक केंद्रीय मंत्री विकास योजनाओं की प्रगति देखने के लिए लगातार दौरा करते रहते हैं । इसी क्रम में वाइब्रेंट विलेज योजना में हो रहे कार्यों की जानकारी के लिए केंद्रीय वाणिज्य मंत्री श्री पीयूष गोयल पिथौरागढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करने पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह यहां केंद्र द्वारा संचालित विकास की योजनाओं की जानकारी लेंगे एवं स्थानीय लोगों से उनकी समस्याओं को लेकर चर्चा करेंगे । इस दौरान सीमान्त गांव गूंजी में रात्रि विश्राम करेंगे ।
श्री जोशी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा मोदी जी ने भोले के दरबार, कैलाश मानसरोवर की यात्रा मार्ग को सुगम बनाने के अपने वादे को पूरा किया है । उन्होंने बताया कि 1980 में धारचूला लिपुलेख बॉर्डर होते हुए कैलाश मानसरोवर जाने के लिए 17 दिन की कठिन पैदल यात्रा करनी पड़ती थी जो आज केंद्र सरकार के प्रयासों से सीमा तक सड़क मार्ग निर्माण से मात्र आधे घंटे की पैदल यात्रा रह गयी है । हमे विश्वास है कि इसी क्रम में वाइब्रेंट विलेज योजना से सीमावर्ती क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्य से जो यहां की तस्वीर बदलने वाले है उसके गवाह हम सभी लोग बनेंगे ।

यह भी पढ़ें 👉  70 प्रतिशत वन भूभाग वाले उत्तराखंड में वन संपदा और वन्यजीव अर्थव्यवस्था बदलने की क्षमता रखते हैं : राज्यपाल
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement