Connect with us

उत्तर प्रदेश

यूपी रोडवेज का सफर महंगा, उत्तराखंड रोडवेज बुधवार से यूपी-दिल्ली का किराया बढ़ाएगा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। यूपी ने रोडवेज बसों का किराया बढ़ा दिया है। यात्री किराये में दो साल बाद प्रति किमी 25 पैसे की बढ़ोतरी की गई। उत्तराखंड रोडवेज भी दिल्ली और यूपी रूट की बसों में भी पांच से 15 तक किराया बुधवार से बढ़ाएगा।
यूपी राज्य परिवहन प्राधिकरण की अधिसूचना के बाद यूपी रोडवेज की साधारण बसों का अधिकतम किराया 1.30 रुपये प्रति यात्री प्रति किमी किया गया है। अब 100 किमी की यात्रा पर 25 रुपये ज्यादा किराया देना होगा। यूपी में बढ़ा किराया मंगलवार से लागू हो जाएगा। उत्तराखंड में भी इसका असर पड़ेगा। क्योंकि यूपी की सीमा में चलने वाली उत्तराखंड रोडवेज की बसों में यूपी की दरें लागू होंगी। उत्तराखंड के प्रमुख बस अड्डों से यूपी के अलावा दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा के लिए भी बसें चलती हैं। इन रूटों पर बसें यूपी से होकर जाती हैं। दून की बात करें तो हल्द्वानी समेत कुमाऊं के विभिन्न रूट, दिल्ली, सहारनपुर, रुड़की का सफर महंगा हो जाएगा। उत्तराखंड की 50 बसें यूपी से जुड़े रूटों पर चलती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीकेदारनाथ मार्ग पर भटके 4 श्रद्धालु एसडीआरएफ ने किए सकुशल रेस्क्यू

Select Language

Advertisement