Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड में आज फिर से बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी की संभावना

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में बुधवार और गुरुवार को हल्की बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा। 15, 18, 19 और 20 जनवरी को 3300 मीटर ऊंचाई वाले, 16 जनवरी को 2500 मीटर या उससे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।


दिन में धूप खिलने से बढ़ा तापमान:
बीते दिनों दिन में धूप खिलने से दून समेत कई जिलों में तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया था। दून में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग की सलाह:
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे मौसम के बदलाव के लिए तैयार रहें। पहाड़ी क्षेत्रों में जाने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›