Report by : CWN Desk
Published at :
…तो क्या पूर्व सीएम हरदा सक्रिय राजनीति से लेंगे संन्यास

फेसबुक पर पोस्ट लिखकर दिए संकेत, क्या लिखा पढ़ें..

देहरादून। पूर्व सीएम हरीश रावत ने एक बार फिर सक्रिय राजनीति से संन्यास के संकेत दिए हैं। अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में हरीश रावत ने लिखा है कि स्वास्थ्य, साधन और समय, तीनों उनसे बार- बार अपनी गतिविधियां सीमित करने के आग्रह कर रहे हैं। उनके इस संकेत से राजनीतिक गलियारों में तरह तरह की चर्चाएं शुरू होने लगी हैं।
उन्होंने सोचा था कि इस बार कांग्रेस के भराड़ीसैंण कूच में शामिल नहीं होंगे, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के कहने पर अब वो 13 मार्च को भराड़ीसैंण में उपलब्ध रहेंगे। हरीश रावत ने कहा है कि वो स्पष्ट तौर पर अपनी गतिविधियां धीरे – धीरे सीमित कर रहे हैं। इसलिए वो सोशल मीडिया के माध्यम से ही योगदान दे पा रहे हैं। रावत के मुताबिक कांग्रेस के पास अब सक्षम नेताओं की अग्रिम पंक्ति है। इसी क्रम में आज नहीं तो कल उन्हें अपनी गतिविधियां सीमित करनी ही हैं। रावत की पोस्ट पर लोगों ने खूब टिप्पणियां की है। कुछ लोगों ने कहा है कि उन्हें अभी उत्तराखंड की राजनीति में और योगदान देना है, जबकि कुछ ने पूर्व में भी संन्यास का संकेत करने की बात याद दिलाई है।

…तो क्या पूर्व सीएम हरदा सक्रिय राजनीति से लेंगे संन्यास
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›