Connect with us

उत्तर प्रदेश

हिंदू लड़के के साथ बाइक में घूमती हो ! मुस्लिम मर गए हैं क्या…

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुरादाबाद में मुस्लिम युवती को हिंदू लड़के के साथ देखकर मुस्लिम युवकों ने हिन्दू युवक को पीटा, वीडियो वायरल

बुर्का पहने एक मुस्लिम युवती को हिंदू लड़के के साथ शॉपिंग करता देख मुस्लिम युवक भड़क गए। युवकों ने युवती से बदसलूकी की और हिंदू युवक को मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए। घटना मुरादाबाद के भोजपुर की है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। मारपीट करने वालों में भोजपुर के कुछ दुकानदार और उनके साथी शामिल हैं। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है। एक गांव की युवती भोजपुर कस्बे में कपड़े खरीदने आई थी। वह पैदल ही बाजार आ गई थी। बाजार में उसे गांव का ही एक हिंदू युवक मिला। युवती ने उसे रोककर उसकी बाइक पर गांव तक के लिए लिफ्ट मांगी। दुकान पहुंचकर खरीददारी करने लगी। इसी बीच मुस्लिम युवक आ धमके और युवती से बोले, मुस्लिम युवक मर गए क्या जो हिन्दू के साथ घूम रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement