Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
कारगिल दिवस पर युवा लें नशा मुक्त उत्तराखंड का संकल्प: ललित जोशी
कारगिल दिवस पर युवा लें नशा मुक्त उत्तराखंड का संकल्प: ललित जोशी

नशा आतंक का सबसे बड़ा हथियार : एडवोकेट ललित जोशी

देहरादून। डीएवी कॉलेज देहरादून में छात्र संघ समारोह 2023 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज के निर्माण का शिलान्यास भी किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने अपने छात्र राजनीति के अपने अनुभवों को भी साझा किया। उन्होंने कहा एबीवीपी का गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने खुद विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के रूप में काम किया था। यह एकमात्र संगठन है जहां विद्यार्थी और शिक्षक मिलकर काम करते हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड वीरों की भूमि है, और हमारे वीर तब और मजबूत हो जाएँगे जब आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर इस डीएवी कॉलेज का प्रत्येक युवा संकल्प लें कि वह नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएगा। उन्होंने कहा कि आज आतंकवाद का सबसे बड़ा हथियार नशा है, और यह नशा हमारी जड़ों को कमजोर कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर हमें इस देवभूमि की आन बान शान को बचाना है तो नशे के खिलाफ हम सबको लड़ना होगा, मरना होगा ताकि एक माँ के सुहाग की रक्षा की जा सके, एक बच्चे को अनाथ होने से बचाया जा सके। ताकि एक माँ बाप के बुढ़ापे की लाठी को टूटने से रोका जा सके।

कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, एबीवीपी प्रांत संगठन मंत्री विक्रम जी प्राचार्य केआर जैन, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ, केयर नर्सिंग कॉलेज के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, छात्र संघ अध्यक्ष दयाल सिंह, महासचिव मनमोहन सहित अनेक छात्र संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›