Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी के विभिन्न इलाकों में विद्युत कटौती के विरोध में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

विद्युत विभाग तिकोनिया दफ्तर पर की नारेबाजी

हल्द्वानी। पन्त फार्म गौलापार राजेन्द्र नगर  हल्द्वानी के विभिन्न इलाकों में हो रही भारी विद्युत कटौती के विरोध में यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू के अगुवाई में महिलाओं ने विद्युत विभाग तिकोनिया दफ्तर पर प्रदर्शन किया। दो घण्टे तक नारेबाजी की।विद्युत विभाग विद्युत विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाए।विद्युत कटौती बंद करने वालों वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने की मांग की ।
प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने कहा विद्युत कटौती की वजह से उमस भरी गर्मी में लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है 6 से 7 घंटे की विद्युत कटौती लो वोल्टेज की समस्या से जनता परेशान है विभाग के अधिकारी मंत्री और मुख्यमंत्री गहरी नींद में सोये है।प्रदर्शकारियों ने तत्काल विद्युत कटौती बंद नहीं होने पर विद्युत कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी।
अधिशासी अभियंता ने तत्काल व्यवस्था में सुधार करने का आश्वासन दिया है तब जाकर प्रदर्शनकारी शांत हुये। प्रदर्शन करने वालों में प्रीती आर्या गुड्डो देबी साहिल राज कमर जहाँ सलमा बेगम सन्नु परवीन सईदा तस्लीमा बेगम परवीन बनो सचिन राठौर आदि थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›