Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार: परीक्षा में तमंचा लेकर पहुंचा 11वीं का छात्र, सचल दल ने पकड़ा, मामला दर्ज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। लक्सर के एक सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र समाज शास्त्र की परीक्षा देने तमंचा लेकर पहुंच गया। कॉलेज में तैनात आंतरिक सचल दल ने पेपर शुरू होने से पहले ही छात्र को पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी छात्र को पुलिस के हवाले कर दिया गया और कॉलेज प्रशासन ने मामले में केस दर्ज कराया।

घटना शनिवार की है जब क्षेत्र के एक सरकारी कॉलेज में कक्षा 9 और 11 की वार्षिक गृह परीक्षाएं चल रही थीं। कक्षा 11 कला वर्ग के छात्र का समाज शास्त्र का पेपर था। पेपर शुरू होने से पहले आंतरिक सचल दल ने नियमों के अनुसार छात्रों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 17 वर्षीय छात्र के पास से एक देशी तमंचा बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल कोश्यारी के भतीजे दीपेंद्र ने चार लोगों के विरुद्ध 100 करोड़ की मानहानि का दावा किया

छात्र के पास से हथियार मिलने पर कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत कार्रवाई करते हुए सचल दल ने आरोपी छात्र को लक्सर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि मामले में आरोपी छात्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। चूंकि छात्र नाबालिग है, इसलिए उसे कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। हालांकि, मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: कांवड़ मेले के चलते ऐसा रहेगा वाहनों का रूट, आने से पहले एक बार जरूर देख लें

तमंचा लेकर परीक्षा में पहुंचने की इस घटना से स्थानीय लोगों और अभिभावकों में चिंता व्याप्त है। स्कूल प्रशासन ने भी छात्रों की सुरक्षा और अनुशासन को लेकर कड़े कदम उठाने की बात कही है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि छात्र के पास हथियार कहां से आया और इसका उद्देश्य क्या था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement