Connect with us

हरिद्वार

श्री शिव-हनुमान मंदिर में साप्ताहिक सुन्दरकांड पाठ का 24वां वार्षिकोत्सव सम्पन्न

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। बीएचईएल उपनगरी के सैक्टर-5बी स्थित श्री शिव-हनुमान मंदिर में साप्ताहिक सुन्दरकांड पाठ के 24 वर्ष पूर्ण होने पर आज भव्य धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर श्रीरामचरितमानस के श्रीकागभुशुण्डी रामायण का सामूहिक पाठ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने भाग लिया। पाठ के उपरांत हवन, आरती और प्रसाद वितरण हुआ। पूरे कार्यक्रम का संचालन पं. लाखी राम गोंदियाल जी ने विधिपूर्वक सम्पन्न कराया, जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा के पूर्व विधायक से उनके परिचितों ने जमीन के नाम पर 50 लाख की ठगे, क्या है मामला पढ़े..

कार्यक्रम संयोजक श्री अरुण कुमार पाठक ने बताया कि जून 2000 में सैक्टर-5बी के निवासियों में आपसी भाईचारा, प्रेम और धार्मिक चेतना जाग्रत करने के उद्देश्य से साप्ताहिक सुन्दरकांड पाठ की शुरुआत की गई थी। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि 24 वर्षों से यह कार्यक्रम सतत रूप से जारी है और इससे समाज में धार्मिक रुचि और समरसता का विकास हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  पिंक वेंडिंग जोन में व्यवस्थित किए जाएं व्यापारी: मंजुल

समारोह में प्रमुख रूप से डॉ. राजेंद्र गुप्ता, प्रेम शंकर शर्मा ‘प्रेमी’, छोटे लाल, श्रीमती रेखा सिंघल, देवेन्द्र कुमार मिश्र, श्रीमती शोभा पाठक, श्रीमती विभा चौधरी, श्रीमती वंदना झा आदि ने सक्रिय सहयोग दिया। इस वार्षिक आयोजन में श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement