Report by : CWN Desk
Published at :
चमोली में करंट हादसा, मरने वालों की संख्या 15 पहुंची

एसटीपी प्लांट में कंरट फैलने से हुए हादसे में चली गई थी 16 लोगों की जान
चमोली। एसटीपी में कंरट फैलने से हुए हादसे में पुलिस ने जल संस्थान के प्रभारी सहायक अभियंता, एसटीपी का संचालन कर रही कंपनी के सुपरवाइजर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
एसपी प्रमेंद्र डोबाल ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि एसटीपी संचालन से जुड़ी कंपनियों के मालिक, प्रोजेक्ट मैनेजर और अन्य लोगों के खिलाफ भी जांच जारी है। जांच के दौरान पुलिस ने एसटीपी प्लांट के संचालन में कई गंभीर अनियमितताएं पाई हैं। तीनों आरोपियों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। एसटीपी प्लांट का संचालन जेबीएम व कॉन्फिडेंट इंजीनियरिंग इण्डिया प्राइवेट लिमिटेट कंपनी ज्वाइंट वेंचर के रूप में कर रही हैं।
एक आरोपी के कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करने की वजह से जेल भेजने की कार्रवाई देर तक रूकी रही। हाईकोर्ट से राहत न मिलने के बाद पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। एसपी के अनुसार लाइनमैन सैन सिंह, सतेन्द्र, गोपाल ने निजमुला-कोठियाल सैंण विद्युत लाइन में अल्कापुरी के पास आए। फाल्ट ठीक करने के बाद लाइनमैन महेन्द्र सिंह को एसटीपी में एक व्यक्ति के मरने की सूचना दी गई। महेंद्र ने इसे गंभीरता से नहीं लिया था। इसी तरह के गंभीर आरोप हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›