Report by : CWN Desk
Published at :
प्रदेश में ग्राम पंचायतों के परिसीमन से 37 नई ग्राम पंचायतें वजूद में आईं

देहरादून। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के परिसीमन से 37 नई ग्राम पंचायतें वजूद में आ गई हैं। जिससे ग्राम पंचायतों की संख्या अब 7795 से बढ़कर 7832 हो गई है। पंचायतों के परिसीमन के बाद अब आरक्षण की प्रक्रिया शुरू होगी।
प्रदेश में पंचायत चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले ग्राम पंचायतों का परिसीमन कराया गया था। परिसीमन से अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिले को छोड़कर अन्य सभी जिलों में ग्राम पंचायतों की संख्या घटी या बढ़ी है।
विभाग की एक रिपोर्ट में मुताबिक, परिसीमन से 13 पंचायतें घटी हैं। जबकि 50 ग्राम पंचायतें बढ़ी हैं। ऐसे में वास्तविक रूप से 37 ग्राम पंचायतें बढ़ी हैं। टिहरी गढ़वाल में सबसे अधिक 16 पंचायतें, उत्तरकाशी में 13, देहरादून में 8, चमोली में 5, ऊधमसिंह नगर में 4, बागेश्वर में 3 और चंपावत में एक पंचायत बढ़ी हैं। वहीं, ऊधमसिंह नगर व पौड़ी में पांच-पांच, नैनीताल, टिहरी व चमोली में एक-एक ग्राम पंचायत घटी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›