Connect with us

उत्तराखण्ड

रोडवेज में 43 मृतक आश्रितों को मिलेगी नियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। रोडवेज विभाग में लंबे समय से नियुक्ति की राह देख रहे 43 मृतक आश्रितों के लिए अब राहत भरी खबर आई है। प्रदेश सरकार ने गुरुवार को इन आश्रितों को नियुक्ति देने की अनुमति दे दी है। अपर सचिव रीना जोशी ने रोडवेज के प्रबंध निदेशक को नियमानुसार नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। इससे वर्षों से संघर्ष कर रहे आश्रितों और कर्मचारी संगठनों में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बाहरी राज्यो से आने वाले निजी वाहनों को देना होगा ग्रीन सेस

गौरतलब है कि रोडवेज में सीधी भर्ती पर रोक होने के चलते मृतक आश्रितों को अब तक नौकरी नहीं मिल पा रही थी। पिछले कई वर्षों से वे विभिन्न मंचों से अपनी मांग उठा रहे थे। इस विषय में कर्मचारी यूनियनों ने भी लगातार सरकार और प्रबंधन पर दबाव बनाया। इसके बाद रोडवेज प्रबंधन ने शासन से मार्गदर्शन मांगा था, जिस पर अब आदेश जारी कर दिए गए हैं।

सरकार के इस फैसले के बाद अब मृतक आश्रितों को रोजगार मिलने की संभावना प्रबल हो गई है। कर्मचारी संगठनों ने इसे अपने निरंतर संघर्ष का परिणाम बताया और सरकार का आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हाइकोर्ट शिफ्टिंग कि प्रक्रिया जारी है : मुख्य सचिव

इस फैसले से न केवल मृतक कर्मचारियों के परिजनों को सम्मान और राहत मिलेगी, बल्कि रोडवेज विभाग को भी नई ऊर्जा और संसाधन मिलेंगे। नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है, जिससे आश्रितों का वर्षों पुराना इंतजार समाप्त होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement