Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड में सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए 66.12 करोड़ रुपये मंजूर

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए 66.12 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की है। यह राशि राज्य के विकास कार्यों को गति देने और ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत किए गए प्रमुख कार्य:
* नैनीताल: कालाढूंगी में नहर कवरिंग का कार्य और चौफुला से कठघरियां तक सड़क निर्माण के लिए 12.45 करोड़ रुपये।
* लोहाघाट: कालसन ठांठा मोटर मार्ग और बनोली सुदर्का मोटर मार्गों का सुधार के लिए 3.46 करोड़ रुपये।
* देहरादून: विकासनगर में लम्बरपुर से लांघा मोटर मार्ग का चौड़ीकरण के लिए 10.86 करोड़ रुपये।
* अल्मोड़ा: जागेश्वर में पोखरी-बैगनिया और पोखरी बिनवाल के लिए सम्पर्क मार्ग का डामरीकरण के लिए 6.38 करोड़ रुपये।
* चम्पावत: शहीद शिरोमणि चिल्कोटी मोटर मार्ग और टनकपुर के आंतरिक मार्गों के सुधार के लिए क्रमशः 9.58 करोड़ और 5.98 करोड़ रुपये।
* देहरादून: राजपुर रोड में रिस्पना नदी पर पुल निर्माण के लिए 5.84 करोड़ रुपये।
* ऊधम सिंह नगर: रूद्रपुर में ट्रांजिट कैम्प झील से चामुण्डा मंदिर तक मार्ग का पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण के लिए 2.2 करोड़ रुपये।
* ऊधम सिंह नगर: रूद्रपुर ब्लॉक में मुख्य बाजार के मध्य सम्पर्क मार्गों का पुनर्निर्माण के लिए 2.82 करोड़ रुपये।
* टिहरी गढ़वाल: जौनपुर में बिलोंदी पुल से फिडोगी-धनौल्टी मोटर मार्ग के कार्य और बरोटीवाला-अम्बाड़ी मोटर मार्ग पर गार्डर ब्रिज के निर्माण के लिए क्रमशः 3.70 करोड़ और 2.19 करोड़ रुपये।
* उत्तरकाशी: पुरोला विधानसभा में कमल नदी गुन्याटिगांव मोटर मार्ग विस्तारीकरण और विख पुरोल में खेल मैदान के पास इंटरलॉकिंग निर्माण के लिए क्रमशः 4.00 लाख और 26.00 लाख रुपये।
इस बजट से होने वाले लाभ:
* ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी
* यातायात की सुविधा में सुधार
* स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा
* पर्यटन को बढ़ावा

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›