Report by : CWN Desk
Published at :
पिथौरागढ़- जिलाधिकारी रीना जोशी ने पिथौरागढ़ स्थित गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग के “प्रतिज्ञा समारोह” में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने प्रतिज्ञा समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने नार्सिंग के विद्यार्थियों को नर्सिंग अधिगम कार्य को रुचि पूर्ण ढंग से करने के लिए प्रेरित किया। वहीं कॉलेज की प्रधानाचार्य रेनु शर्मा द्वारा नर्सिंग के फर्स्ट सेमेस्टर के विद्यार्थियों को नर्सिंग अध्ययन कार्य को इमानदारी पूर्वक करने की शपथ दिलाई गई। समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गये।
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ के प्रधानाचार्य अरविंद बरौनिया भी उपस्थित थे।