Report by : CWN Desk
Published at :
सिद्धारमैया सीएम और डीके शिवकुमार बनेंगे डिप्टी

कर्नाटक में 20 मई को होगा शपथ ग्रहण समारोह
सिद्धारमैया कर्नाटक के सीएम और डीके डिप्टी सीएम होंगे। इसका ऑफिशियल ऐलान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन आज खड़गे करेंगे। 20 मई को शपथ ग्रहण समारोह होगा। शिवकुमार ने गुरुवार सुबह कहा, ‘मैं पार्टी के फॉर्मूले पर राजी हूं। आगे लोकसभा चुनाव हैं और मैं जिम्मेदारियों के लिए तैयार हूं।
कांग्रेस ने गुरुवार शाम बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। इसमें पार्टी के सेंट्रल ऑब्जर्वर शािमल होंगे। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को बेंगलुरु में होगा।
शिवकुमार 50-50 फॉर्मूले पर राजी हुए हैं। पहले ढाई साल सिद्धारमैया सीएम रहेंगे और बाद के ढाई साल डीके। यानी डीके लोकसभा चुनाव के बाद 2025 में मुख्यमंत्री बनेंगे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›