Connect with us

कोटद्वार

कोटद्वार की बेटी समृद्धि थपलियाल ने गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में मिनी गोल्फ इवेंट में जीता स्वर्ण पदक

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में पौड़ी के कोटद्वार निवासी समृद्धि थपलियाल ने मिनी गोल्फ इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही उत्तराखंड के स्वर्ण पदकों की संख्या चार हो गई है। उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर ट्वीट के जरिये बधाई दी है।
समृद्धि थपलियाल पौड़ी के कोटद्वार स्थित सिंबलचौड़ की रहने वाली हैं। पिता सुशील थपलियाल ने बताया कि समृद्धि वर्तमान में पतंजलि यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स का कोर्स कर रही है। दो साल के कोर्स के दौरान ही उन्होंने मिनी गोल्फ में हिस्सा लिया और उत्तराखंड को गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने बताया कि बचपन से ही समृद्धि का रुझान खेलों में रहा। हॉकी और क्रिकेट जैसे खेलों में भी उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखाई। थपलियाल ने उम्मीद जताई कि बेटी आने वाले समय में देश के लिए पदक जीतेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement