Report by : CWN Desk
Published at :
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 28 जनवरी को देहरादून में

कांग्रेस का बूथ स्तर कार्यकर्ता सम्मेलन में होंगे शामिल, कांग्रेस ने नियुक्त किए मीडिया कोऑर्डिनेटर
देहरादून। आगामी 28 जनवरी को देहरादून पहुंच रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। खड़गे इस दिन पहले बन्नू स्कूल मैदान में बूथ स्तर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो पीसीसी मुख्यालय में विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
लोकसभा चुनाव तैयारी के क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष 28 जनवरी को देहरादून आ रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन प्रशासन मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरेगा, यहां से वो पहले बन्नू स्कूल ग्राउंड पहुंच बूथ स्तर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे, इस कार्यक्रम में प्रत्येक बूथ से दो कार्यकर्ता बुलाए जाने की तैयारी है।
वहीं कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर हर स्तर पर मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए हैं। मुख्य प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी ने बताया कि गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी लखपत बुटोला और कुमांऊ मंडल की जिम्मेदारी नीरज तिवारी को दी गयी है। लोकसभा मीडिया समन्वयक के रूप में अल्मोड़ा में तारू तिवारी, नैनीताल में कमलेश तिवारी, हरिद्वार में महेश प्रताप राणा, टिहरी में शांति प्रसाद भट्ट और पौड़ी में अद्धैत बहुगुणा को जिम्मेदारी दी गयी है। जिला स्तर पर हरिद्वार से शुभम जोशी, टिहरी से जयवीर सिंह रावत, उत्तरकाशी से पवित्रा राणा, रुद्रप्रयाग से नरेन्द्र सिंह बिष्ट, पौड़ी से लाल सिंह नेगी, देहरादून से शीशपाल सिंह बिष्ट को जिम्मेदारी दी गयी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›