Connect with us

हरिद्वार

सिडकुल में सनकी प्रेमी ने दिनदहाड़े प्रेमिका की गला रेतकर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक सनकी प्रेमी ने सरेराह अपनी प्रेमिका हंसिका यादव की धारदार हथियार से गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  पटवारी परीक्षा लीक मामले में कांग्रेस ने लोक सेवा आयोग कार्यालय घेरा, प्रदर्शन

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतका और आरोपी के बीच लगभग चार वर्षों से प्रेम संबंध था, लेकिन हाल के दिनों में दोनों के बीच अनबन चल रही थी और बातचीत बंद थी। जानकारी के अनुसार, युवती की किसी अन्य युवक से नजदीकी बढ़ने से आरोपी नाराज था। इसी रंजिश में उसने दिनदहाड़े बीच सड़क पर हंसिका की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  हरकी पैड़ी चौकी के नए प्रभारी संजीव चौहान ने संभाला कार्यभार

मृतका की पहचान नवोदय नगर निवासी हंसिका यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिजनौर जिले की रहने वाली थी। सिडकुल थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी आरोपी से पूछताछ में जुटे हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement