Report by : CWN Desk
Published at :
रामगढ़ होटल में संदिग्ध हालात में कर्मचारी का शव मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

कोटद्वार। पोखड़ा रेंज के श्रीकोट गांव में शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। गांव में घुसे गुलदार ने चार वर्षीय बच्ची पर हमला कर उसकी जान ले ली। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, रात करीब आठ बजे रिया (4 वर्ष), पुत्री जितेंद्र रावत घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान अचानक गुलदार ने हमला किया और बच्ची को घसीटते हुए ले गया। परिवार वालों ने शोर मचाते हुए बच्ची की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद रिया का शव घर से थोड़ी दूरी पर बरामद हुआ। यह दृश्य देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना पर गढ़वाल वन प्रभाग के रेंजर नक्षत्र शाह तत्काल टीम के साथ गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी और गुलदार की तलाश व ट्रैकिंग शुरू कर दी है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार की गतिविधियां बढ़ रही हैं और वन विभाग को ठोस कदम उठाने चाहिए। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश दोनों माहौल है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›