Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटर सवार छात्रा को बस ने कुचला, मौके पर ही मौत

कोटद्वार। कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर सोमवार सुबह दर्दनाक हादसे में दो लोगों की जान चली गई और पांच लोग घायल हो गए। सिद्धबली मंदिर के पास किल्बोखाल से कोटद्वार आ रही मैक्स वाहन पर अचानक भारी चट्टान और मलबा गिरने से यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान सतबीर (20) और रविंद्र उर्फ मोटा (32) के रूप में हुई है। दोनों पौड़ी गढ़वाल जनपद के निवासी थे। घायलों में मीनाक्षी, पंकज, सिमरन, देवेंद्र और दिनेश शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल चालक देवेंद्र और दिनेश को हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को बेस अस्पताल कोटद्वार भिजवाया गया।

इधर ऋषिकेश-नीलकंठ मोटर मार्ग पर घट्टूघाड के पास एक कार पर चट्टान गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन कार सवार यात्री बाल-बाल बच गए। भारी बारिश के कारण यमुनोत्री और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्गों पर जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। यमुनोत्री हाईवे रानाचट्टी, स्यानाचट्टी और पाली गाड के पास मलबा आने से बाधित है, जबकि गंगोत्री हाईवे डबरानी के पास मलबा व पत्थर गिरने से बंद है। इन मार्गों को खोलने के लिए राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

लगातार हो रही बारिश से पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा और अधिक बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही यात्रा करें और मौसम व यातायात अपडेट की जानकारी लेकर ही निकलें।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›