Connect with us

उत्तराखण्ड

दीवारें अब दे रही हैं स्वच्छता का संदेश, हाट थर्प में रंगों से सजी पर्यावरण संरक्षण की नई कहानी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

डीडीहाट। ग्राम पंचायत हाट थर्प में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से वॉल पेंटिंग के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाया गया। पंचायत की सार्वजनिक दीवारों पर स्वच्छता, हरित पर्यावरण और कूड़ा मुक्त ग्राम पंचायत से जुड़े प्रेरणादायक संदेशों को आकर्षक चित्रों और रंगों के माध्यम से उकेरा गया।


गौरतलब है कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत हाट थर्प द्वारा “कूड़ा मुक्त ग्राम पंचायत” बनाने का संकल्प लिया गया था। इसी संकल्प को साकार करने की दिशा में यह पहल की गई है, ताकि ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़े और पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का रूप दिया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 25 साल: पलायन, भ्रष्टाचार और बदहाली पर राजनीतिक-सामाजिक संगठनों ने जताई 'गहरी चिंता'


ग्राम प्रधान मनोज भंडारी ने बताया कि ग्राम पंचायत का उद्देश्य केवल दीवारों को रंगना नहीं, बल्कि लोगों के मन में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्रामीण की सहभागिता से ही कूड़ा मुक्त, स्वच्छ एवं हरित हाट थर्प का सपना साकार होगा। उन्होंने सभी ग्रामीणों से स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण, कचरा पृथक्करण और प्लास्टिक के कम उपयोग का संकल्प लेने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  फलदार पेड़ों को उपहार स्वरूप बांटना लक्ष्य: डॉ. आशुतोष पंत


ग्राम पंचायत की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए इसे जनजागरूकता की दिशा में एक प्रभावी कदम बताया।

Select Language

Advertisement