Report by : CWN Desk
Published at :
नवजात बेटी को सड़क किनारे छोड़कर चली गई मां

पुलिस ने नवजात को अस्पताल पहुंचाकर चाइल्ड लाइन काउंसलर के सुपुर्द किया
देहरादून।
पुलिस की तत्परता से कोल्हूखेत चौकी क्षेत्र में सड़क के किनारे एक नवजात शिशु के लावारिस अवस्था में होने की सूचना पर थाना मसूरी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची।  बालिका को गर्म कपड़ों में लपेटकर तत्काल इलाज के लिए दून चिकित्सालय ले जाया गया। बालिका की देखभाल के लिए चाइल्ड लाइन काउंसलर से संपर्क कर उनके सुपुर्द किया गया है। नवजात बालिका को असुरक्षित स्थान पर छोड़ने के संबंध में थाना पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। नवजात बालिका 7 दिन की है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›