Connect with us

उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद सियासी हलचल तेज, अब इन पर नजर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद हलचल तेज हो गई है। धामी सरकार का एक मंत्री हटने से विपक्ष को नई ऊर्जा मिली है। कांग्रेस इसे अपनी जीत मान रही है और अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी पर निशाना साध रही है।

प्रेमचंद अग्रवाल का इस्तीफा क्यों?
विधानसभा सत्र के दौरान प्रेमचंद अग्रवाल के विवादित बयान ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी थीं। कांग्रेस और अन्य संगठनों ने उनके इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किए। ब्लॉक और जिला स्तर तक प्रदर्शन हुए, जिससे सरकार पर दबाव बढ़ता गया। आखिरकार, उन्हें पद छोड़ना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  बुद्ध पूर्णिमा स्नान के लिए हरिद्वार 7 जोन और 20 सेक्टर में विभाजित

अब महेंद्र भट्ट और ऋतु खंडूड़ी पर कांग्रेस की नजर
प्रेमचंद के इस्तीफे के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के एक बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने गैरसैंण में आंदोलन कर रहे लोगों पर टिप्पणी की, जिसे कांग्रेस ने तुरंत मुद्दा बना लिया। अब कांग्रेस उनके इस्तीफे की मांग कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के ज्ञान आइंस्टीन इंटरनेशनल स्कूल समेत देशभर के 20 स्कूलों की सीबीएसई मान्यता रद्द की

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को लेकर भी कांग्रेस आक्रामक है। पार्टी विधानसभा सत्र के दौरान से ही उनके खिलाफ मुखर रही है। इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस की कोर कमेटी की बैठक मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में होगी। बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी, जिससे उत्तराखंड की राजनीति और गरमा सकती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement