Report by : CWN Desk
Published at :
केदारनाथ में एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई जब AIIMS की हेलीकॉप्टर एयर एम्बुलेंस क्रैश हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब हेलीकॉप्टर लैंडिंग की प्रक्रिया में था। भगवान केदारनाथ जी की कृपा से इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हेलीकॉप्टर में मौजूद डॉक्टर सहित पूरा मेडिकल स्टाफ सुरक्षित है। दुर्घटना के बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। प्रशासन और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति पर नियंत्रण बनाए हुए हैं। यह एक चमत्कार से कम नहीं है।