Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून। बुधवार को देहरादून के अलावा नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर जनपदाें में कहीं-कहीं एक से दो दौर भारी वर्षा हो सकती है। इन जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो रही है। इसे देखते हुए इन जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के चार जनपदों के अलावा अन्य पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन और बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा हो सकती है।