Connect with us

उत्तराखण्ड

24 और 25 मार्च को बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, सेवाएं रहेंगी प्रभावित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर 24 और 25 मार्च को देशभर में बैंक कर्मचारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। इस हड़ताल के कारण आम जनता को दो दिनों तक बैंकिंग सेवाओं में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उत्तरांचल बैंक इम्प्लाइज यूनियन के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन ने मंगलवार को नेशविला रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी।

मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष जारी

अनिल कुमार जैन ने बताया कि बैंक कर्मचारियों की मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इनमें सभी संवर्गों में पर्याप्त संख्या में भर्ती, अस्थायी कर्मचारियों का नियमितीकरण और बैंकों में फाइव-डे वर्किंग लागू करना प्रमुख मांगें हैं। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर कर्मचारियों ने कई बार सरकार से वार्ता की, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। ऐसे में हड़ताल का निर्णय लेना पड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को मिला पहला खेल विश्वविद्यालय, शासन ने की तीन प्रमुख पदों पर अस्थायी नियुक्तियां

फाइव-डे वर्किंग में हो रही देरी

उन्होंने कहा कि बैंकों में फाइव-डे वर्किंग लागू करने में सरकार की ओर से देरी हो रही है। इसके अलावा, बैंकों में स्टाफ की कमी के कारण आम उपभोक्ताओं को समय पर सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। संयोजक इंद्र सिंह रावत ने बताया कि कर्मचारियों की कमी के चलते ग्राहकों को संतोषजनक सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी सही समय पर नहीं मिलती।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में हाईकोर्ट अधिवक्ता बनकर युवक को प्रेमजाल में फंसा ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्तार

नौ बैंक यूनियनों का संयुक्त मंच

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस नौ प्रमुख बैंक यूनियनों का संयुक्त मंच है, जो कर्मचारियों के हितों को लेकर लगातार संघर्षरत है। इस मौके पर विनय शर्मा और गोपाल सिंह भी मौजूद रहे।

दो दिन की इस हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगी, जिससे नकदी जमा, निकासी और चेक क्लीयरेंस जैसे कार्य प्रभावित हो सकते हैं। ग्राहक इन तिथियों को ध्यान में रखते हुए अग्रिम व्यवस्था कर लें, ताकि परेशानी से बचा जा सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement