Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा ने जिलाध्यक्षों की घोषणा की, देखिए लिस्ट, किसे कहाँ मिला संगठन में दायित्व

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन ने नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पार्टी नेतृत्व ने संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क को बढ़ावा देने के लिए नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी है।

भाजपा ने रुद्रप्रयाग में भारत भूषण भट्ट, चंपावत में गोविंद सामंत, नैनीताल में प्रताप बिष्ट, देहरादून में सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, पिथौरागढ़ में गिरीश जोशी, उधमसिंह नगर में कमल जिंदल, टिहरी में उदय सिंह रावत और चमोली में गजपाल बर्तवाल को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को घर के रखरखाव के लिए मिलेंगे एक लाख रुपये

इसी तरह बागेश्वर में प्रभा गड़िया, अल्मोड़ा में महेश नयाल, काशीपुर में मनोज पाल, पौड़ी में कमल किशोर रावत, देहरादून ग्रामीण में मीता सिंह, ऋषिकेश में राजेंद्र तड़ियाल, कोटद्वार में राजगौरव नोटियाल, उत्तरकाशी में नागेंद्र चौहान, रुड़की में डॉ. मधु और हरिद्वार में आशुतोष शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे। इस नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है, और सभी नवदायित्व प्राप्त नेताओं को कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बहन को देखा आपत्तिजनक हालत में तो सगे भाई को ही प्रेमी के हाथों मरवा दिया

यह नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अपने क्षेत्र में पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने, सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement