Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा को जल्द मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, एक जुलाई को हो सकता है चयन; कई दावेदारों के नाम चर्चा में

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा को एक जुलाई को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है। केंद्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। भाजपा प्रदेश चुनाव अधिकारी खजानदास के अनुसार, 29 जून को चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है। इसी दिन मतदाताओं की सूची भी पार्टी कार्यालय में चस्पा होगी। 30 जून को नामांकन की प्रक्रिया पूरी होगी और एक जुलाई को चुनाव संभव है।

यह भी पढ़ें 👉  अस्पतालों में जल्द 2500 वार्ड ब्वॉयों और 306 लैब तकनीशियनों की भर्ती की जाएगी :डॉ. धन सिंह रावत

प्रदेश में बूथ, मंडल और जिलाध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। अब प्रदेश अध्यक्ष पद पर कयासबाजी तेज हो गई है। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को दोबारा जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है। पार्टी में उनकी स्वीकार्यता, चुनावी कामयाबी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से तालमेल को इसकी वजह बताया जा रहा है।

हालांकि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व अप्रत्याशित फैसले लेने के लिए जाना जाता है। संगठन के भीतर जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को देखते हुए अन्य नाम भी चर्चा में हैं। इनमें प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, दर्जाधारी ज्योति प्रसाद गैरोला, वरिष्ठ विधायक विनोद चमोली और विधायक बृजभूषण गैरोला प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में प्रधानाचार्य के 692 पदों पर 29 सितंबर को प्रस्तावित विभागीय सीधी भर्ती परीक्षा स्थगित

अगर पार्टी महिला नेतृत्व पर दांव लगाती है तो केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज के नामों की भी चर्चा है। पार्टी जल्द इस पर अंतिम फैसला ले सकती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement