Report by : Paras Bisht
Published at :
भाजपा की जीत ऐतिहासिक होगी : प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी

हल्द्वानी(नैनीताल)- बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हेमंत द्विवेदी ने बयान जारी करते हुए कहा कि बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास की जीत सुनिश्चित है, कांग्रेस के पास कोई भी प्रत्याशी चुनाव लड़ने के लिए नहीं था, इसीलिए बाहर के प्रत्याशी को कांग्रेस ने अपना टिकट दिया, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में किये जा रहे विकास कार्यों से जनता बेहद प्रभावित है और जिस तरह से उन्होंने राज्य के विकास के लिए कदम उठाए हैं, वह काफी प्रभावशाली हैं और उनका असर धीरे-धीरे दिख रहा है। चाहे वह यूनिफॉर्म सिविल कोड की बात कहें या आने वाले महीने में होने वाले इन्वेस्टर समिट, साथ ही प्रदेश के युवा नकल विरोधी कानून के आने से बेहद खुश हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में चल रही सरकार और उनके कार्य को जानता सराहा है, ऐसे में बागेश्वर उपचुनाव में कांग्रेस ने अपनी हार मान ली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी जमानत बचाने के लिए बागेश्वर के उपचुनाव को लड़ रही है, 5 सितंबर को बागेश्वर की जनता भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के समर्थन में बंपर वोटिंग करेगी और उनको चुनाव जीताकर स्वर्गीय चंदन नाम दास को श्रद्धांजलि देगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›