Connect with us

हरिद्वार

कनखल पुलिस ने 11.26 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर दबोचे

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर होगी कार्रवाई: नरेश राठौड़

हरिद्वार। नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए कनखल पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 11.26 ग्राम स्मैक बरामद कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया दोनों को जेल भेज दिया। अंकल थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को चेकिंग दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक सवार यूवक स्मैक लेकर जा रहे हैं। तुरंत एक टीम का गठन करते हुए आरोपियों की घेराबंदी कर वसीम पुत्र कय्यूब निवासी डिवाइन लाइट वाली गली जगजीतपुर एवं आत्माराम उर्फ गोला पुत्र ओमप्रकाश निवासी सगरावला जगजीतपुर को गुरुकुल कांगड़ी भगवती तिराहा के पास गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 11.26 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में जगजीतपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र तोमर, कांस्टेबल सतेंद्र रावत, कांस्टेबल जयपाल सिंह चौहान, कांस्टेबल रविंद्र प्रसाद, कांस्टेबल पप्पू कश्यप, कांस्टेबल प्रवीण आदि रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement