Connect with us

उत्तराखण्ड

चमोली हादसा: प्लांट में बिजली गायब थी तो आखिर अचानक कैसे फैला एसटीपी में करंट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

गुत्थी उलझी, ग्रामीणों के आरोप के बाद घटना को लेकर उठ रहे अनसुलझे सवाल
चमोली। चमोली में एसटीपी परिसर में करंट फैलने की गुत्थी अब तक साफ नहीं हो पाई है। परिसर में करंट फैलने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। खासकर ग्रामीणों के घटना को साजिश बताए जाने के आरोप लगाए जाने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। जबाव किसी के पास नहीं है। सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं। अब घटना की मजिस्ट्रेटी जांच पर सबकी नजर है।
चमोली के एसटीपी परिसर में रात्रि ड्यूटी करने वाले कर्मी की मृत्यु हो गई थी। इसका पता चलने पर ग्रामीण बुधवार सुबह वहां पहुंच गए। मृतक के परिवार को एक करोड़ मुआवजा और भाई को जॉब देने की मांग करने लगे। उस वक्त वहां बिजली नहीं थी। ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस और एसटीपी के अधिकारी पहुंच गए। अचानक 11.25 बजे एसटीपी परिसर में करंट फैल गया और वहां मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए। एक दरोगा समेत 16 लोगों की मौत हो गई। कई झुलसे लोग मौत से लड़ रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement