Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून में साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने अमित शाह से की मुलाकात

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट कर उत्तराखंड के विकास और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने देहरादून में साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए 63.60 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह सेंटर साइबर अपराधों की रोकथाम, विशेषज्ञ प्रशिक्षण, साइबर फोरेंसिक और अत्याधुनिक संसाधनों के विकास में अहम भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री ने सितारगंज स्थित केंद्रीय कारागार के विस्तार के लिए 150.16 करोड़ रुपये की लागत वाले प्रस्ताव को केंद्र सरकार से शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध भी किया। साथ ही, उन्होंने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट–2023 की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने अब तक 3.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर समझौते किए हैं। इसी क्रम में पंतनगर–रुद्रपुर औद्योगिक क्षेत्र में उत्तराखंड निवेश उत्सव आयोजित करने की योजना है, जिसमें मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री अमित शाह को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।

यह भी पढ़ें 👉  एक जुलाई से गंगा में राफ्टिंग का संचालन नहीं होगा, जुलाई और अगस्त में राफ्टिंग का संचालन बंद रहेगा

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने राज्य में प्राकृतिक आपदाओं से विद्युत संसाधनों को होने वाली क्षति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने अनुरोध किया कि हिमालयी राज्यों की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विद्युत उत्पादन, पारेषण एवं वितरण संबंधी परिसंपत्तियों को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के तहत क्षतिपूर्ति के दायरे में लाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं को लेकर विभिन्न अधिकारियों से मिलेगा दुग्ध विकास संगठन

गृह मंत्री अमित शाह ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement