Connect with us

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री आज से 3 दिवसीय दिल्ली दौरे पर, मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं फिर तेज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड में खाली हैं 4 मंत्री पद रिक्त, दिल्ली में कई नेताओं से मुलाकात करेंगे धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार से तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली पर हैं। वह पार्टी के केंद्रीय नेताओं के साथ ही केंद्र सरकार के मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
25 जुलाई को उनका दिल्ली में राज्य के सांसदों के साथ होने वाली केंद्रीय नेतृत्व की बैठक में भाग लेने का कार्यक्रम है। ऊधमसिंह नगर जिले के दौरे पर गए मुख्यमंत्री धामी रविवार को रुद्रपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद दोपहर में दिल्ली रवाना हो जाएंगे। दोपहर में वह उत्तराखंड सदन पहुंचेंगे। रविवार को वह केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट करेंगे। अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही पार्टी के केंद्रीय नेताओं से भी वह मुलाकात कर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों से समय भी मांगा है।
मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे को देखते हुए राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं तेज हो चली हैं। बता दें कि मंत्रिमंडल में वर्तमान में चार मंत्री पद रिक्त चल रहे हैं। यही नहीं, विभिन्न निगमों, प्राधिकरणों और आयोगों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्य के रूप में दिए जाने वाले दायित्व का विषय भी लंबे समय से लटका हुआ है। यद्यपि, इसे लेकर पूर्व में कसरत हुई, लेकिन विभिन्न कारणों से यह आकार नहीं ले पाई। इस बारे में भी मुख्यमंत्री केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी ले सकते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement