Connect with us

उत्तराखण्ड

चमोली जिले में नीती घाटी को जोड़ने वाली धौलीगंगा नदी पर बना लोहे का पुल टूटा, ट्रक नदी में गिरा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया, बीआरओ ने धौलीगंगा पर शुरू किया सेतु का निर्माण

चमोली। चमोली जिले में नीती घाटी को जोड़ने वाली धौलीगंगा नदी पर बना लोहे का पुल अचानक टूट गया। इससे आवागमन बन्द हो गया।
सीमा सड़क संगठन जोशीमठ में तैनात सीमा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन के हवाले से बताया कि कल शाम करीब साढ़े चार बजे मलारी के पास बुरांस में नीती घाटी को जोड़ने वाली धौलीगंगा नदी पर घाटी पुल अचानक टूट गया।
उन्होंने कहा कि घटना के कारण एक ट्रक भी नदी में गिर गया। हालांकि, जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद बीआरओ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुल का निर्माण शुरू कर दिया गया है। वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया गया है। बीआरओ ने कहा कि आवागमन के लिए धौलीगंगा पर एक सेतु का निर्माण किया जा रहा है, जो कल तक पूरा हो जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement