Connect with us

उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा पर जाने वाले व्यावसायिक वाहनों में जीपीएस लगाना अनिवार्य

Published

on

खबर शेयर करें 👉

जीपीएस नहीं लगाने पर नहीं बनेगा यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड
देहरादून। चारधाम यात्रा पर जाने वाले सभी व्यावसायिक वाहनों में व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाइस लगाना अनिवार्य होगा। परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने परिवहन कंपनियों के साथ बैठक में स्पष्ट किया कि यात्रियों के साथ ही वाहन की सुरक्षा के लिए भी यह बेहद जरूरी है।
कहा कि यात्रा के दौरान किराया बढ़ोत्तरी का कोई प्रस्ताव नहीं है।
कहा कि इसकी कीमत काफी अधिक है और मुख्यालय में इस पर नजर रखने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। इस पर परिवहन मंत्री ने कहा कि मुख्यालय में कंट्रोल रूम बन चुका है। उन्होंने कहा कि यहां जीपीएस की कीमत बहुत अधिक नहीं है। ऐसे में सुरक्षित यात्रा के लिए वाहनों में जीपीएस लगाया जाना जरूरी है।
बैठक में बताया गया कि व्यावसायिक वाहनों का यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड तभी बनेगा, जब वाहनों में जीपीएस लगा हो। बताया गया कि प्रदेश में 2019 के बाद सभी वाहनों में कंपनियां जीपीएस लगाकर दे रही हैं। 2019 से पूर्व के वाहनों में वाहन स्वामियों को इसे लगाना है। उन्होंने साफ किया कि यात्रा में किराया बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement