Report by : CWN Desk
Published at :
वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, भावुक होकर बोले…

देहरादून: उत्तराखंड के वित्त मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। रविवार को अपने आवास पर आयोजित एक पत्रकार वार्ता में उन्होंने इस बात की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में उन्हें निशाना बनाया जा रहा है, जिससे वह आहत हैं।


प्रेमचंद अग्रवाल ने भावुक होते हुए कहा, “आज मेरे प्रदेश ने मेरे प्रति जो वातावरण बनाया, उससे मुझे कष्ट है। आंदोलनकारी रहते हुए मैंने बहुत संघर्ष किया। मुजफ्फरनगर कांड के समय मैं अकेले ट्रक में बैठकर गया था। जिसने उत्तराखंड बनाने में लाठियां खाईं और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उसे ही टारगेट किया जा रहा है।”
उन्होंने कहा कि उनकी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया, जिससे उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की गई। हालांकि, उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना करते हुए कहा कि सरकार उनके नेतृत्व में अच्छा कार्य कर रही है।
गौरतलब है कि हाल ही में प्रेमचंद अग्रवाल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सदन में उन्होंने पहाड़ी समाज पर गलत टिप्पणी की थी, जिसके बाद प्रदेशभर में उनका विरोध हो रहा था। इस्तीफे के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि राज्य की राजनीति किस दिशा में जाती है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›