उत्तराखण्ड

भीमताल के पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी और धनोल्टी के पूर्व विधायक महावीर रांगड समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

दोनों पूर्व विधायक 2022 के विधानसभा में बगावत कर कर कांग्रेस में हो गए थे शामिल
देहरादून
। धनोल्टी के पूर्व विधायक महावीर रांगड और भीमताल के पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा में वापसी कर ली। दोनों पूर्व विधायकों ने 2022 के विधानसभा में बगावत कर दी थी। पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित भी कर दिया था। लेकिन लोकसभा चुनाव में शुरू हुए पार्टी के विशेष ज्वाइनिंग अभियान के तहत दोनों पूर्व विधायकों की वापसी हो गई। उनके अलावा नेताओं की भी वापसी हुई, जिन्होंने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ा।
बृहस्पतिवार को पार्टी मुख्यालय में हुए इस ज्वाइनिंग कार्यक्रम में प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने उन्हें सदस्यता दिलाई। घर वापसी पर उन सभी का स्वागत फूल माला एवं पार्टी का पटका पहनाकर किया गया।
भाजपा का दामन थामने वालों में भोला सिंह परमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, वीरेंद्र रावत, रितु डंगवाल पूर्व पंचायत सदस्य भी शामिल हैं। उनके अलावा डोईवाला से जितेंद्र नेगी, चमोली से टीका प्रसाद मैखुरी, देहरादून से दिनेश रावत एवं उषा रावत, डी रूपाली, अमर सिंह सिवूडिया , भोला सिंह परमार, वीरेंद्र रावत, रितु डंगवाल, एपी किमोड़ी, मुकेश कंडवाल ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी ज्वाइन की।
इस अवसर पर बंसल ने कहा, आप सभी केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों एवं मोदी-धामी के नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी में पुनः लौटे हैं। अब आप संगठन की मुख्यधारा से जुड़ गए हैं क्योंकि आप में से अधिकांश पुराने कार्यकर्ता हैं और पार्टी की रीति नीति से अच्छी तरह वाकिफ हैं। धनोल्टी से पूर्व विधायक रांगड ने कहा कि मोदी और धामी के नेतृत्व में देश प्रदेश विकास की नित्य नई ऊंचाइयों को छू रहा है। देश एवं प्रदेश में विकास की बहती बयार से आज खुद को अलग नहीं रखा जा सकता है।

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

संपर्क करें –

ईमेल: [email protected]

Select Language

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860

To Top
English हिन्दी