Connect with us

उत्तराखण्ड

22 अप्रैल से चारधाम यात्रा, श्रद्धालुओं के हुए रिकार्ड पंजीकरण

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बाबा केदारनाथ के लिए सबसे अधिक पंजीकरण, श्रद्धालुओं में उत्साह
देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए अब तक 15 लाख से अधिक तीर्थ यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। सबसे अधिक पांच लाख 40 हजार 286 पंजीकरण केदारनाथ की यात्रा के लिए हुए हैं।
22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा प्रारंभ हो जाएगी। ऋषिकेश से यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था 21 अप्रैल को रवाना होगा। चारधाम यात्रा के लिए शीघ्र ही ऋषिकेश में फोटोमैट्रिक पंजीकरण भी खोल दिया जाएगा। इसके लिए यात्रा ट्रांजिट कैंप में काउंटर तैयार हैं। चारधाम यात्रा के लिए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।
चारधाम यात्रा
22 अप्रैल को खोले जाएंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट
25 अप्रैल को जाएंगे केदारनाथ धाम के कपाट
27 अप्रैल को खोले जाएंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
यात्री पंजीकरण
गंगोत्री: 2,77,084
यमुनोत्री: 2,39,961
केदारनाथ: 5,40,286
बदरीनाथ: 4,56,128
हेमकुंड साहिब: 7,141
व्यावसायिक वाहन
20 केंद्रों पर ग्रीन कार्ड बनाने की सुविधा
713 ग्रीन कार्ड अब तक हुए जारी
695 उत्तराखंड के वाहनों को जारी हुआ ग्रीन कार्ड
272 ग्रीन कार्ड ऋषिकेश कार्यालय से किए गए जारी
84 बस को ग्रीन कार्ड
83 मिनी बस को ग्रीन कार्ड
87 मैक्सी को ग्रीन कार्ड
441 टैक्सी को ग्रीन कार्ड
18 अन्य प्रदेशों के वाहनों को मिले ग्रीन कार्ड
वाहन संचालन की अनिवार्य शर्तें
व्यावसायिक वाहनों के संचालन के लिए ग्रीन और ट्रिप कार्ड अनिवार्य है
ग्रीन कार्ड में दर्ज होती हैं वाहनों का पंजीकरण, फिटनेस, बीमा तथा अन्य जानकारियां
ट्रिप कार्ड से पता चलता है कि यात्रा रूट पर वाहन कितनी बार गया है
कोई भी वाहन 10 दिन से पहले ट्रिप कार्ड प्राप्त नहीं कर सकता
वाहनों में जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) भी अनिवार्य किया गया है
बिना जीपीएस केंद्र से जारी नहीं हो रहे ग्रीन कार्ड
ऐसे बनेगा ग्रीन कार्ड
ग्रीन कार्ड बनाने के लिए आधिकारिक बेवसाइट http://greencard.uk.gov.in पर जाकर वाहन का नंबर और चेसिस नंबर डालें। इससे आपके वाहन की सारी जानकारी साफ्टवेयर पर अपलोड होने के साथ कागजात की जांच भी हो जाएगी। यहां आनलाइन फीस जमाकर रसीद लें। यह रसीद लेकर आरटीओ कार्यालय जाएं, जहां वाहन की फिटनेस के बाद ग्रीन कार्ड जारी कर दिया जाएगा। वहीं ट्रिप कार्ड के लिए बेवसाइट पर बने आप्शन पर जाएं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement